Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में युवक और दो साल की मासूम की मौत,पांच अन्य घायल

  • परिवार की कार पलटी खाई
  • बाइक टकराई रेलिंग से

जोधपुर,कमिश्नरेट के जिला पूर्व एवं पश्चिम में हुए दो सड़क़ हादसे में युवक और दो साल की मासूम की मौत हो गई। युवक की बाइक दीवार से टकराने के बाद रेलिंग से जा भिड़ी थी। जबकि बच्ची की मौत कार पलटने से हुई थी। कार में बच्ची के मां पिता और बड़ा भाई साथ थे वे भी दुर्घटना में घायल हो गए।

महामंदिर थानाधिकारी हरीश चंद सोलंकी ने बताया कि आचार्यों का बास सिटी पुलिस निवासी भगवान दास आचार्य ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भतीजा 22 साल का दीपक अपने दो दोस्तों सोनू व पवन के साथ दीपावाली की आधी रात में रोशनी देखने के लिए निकले थे। इनकी बाइक भदवासिया फ्लाई ओवर से निकल रही थी तब गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इसके बाद बाइक रैलिंग से टकरा कर रूकी। बाइक चला रहे दीपक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठे सोनू व पवन घायल हो गए। दोनों को अस्पातल में इलाज चल रहा है।

दूसरी तरफ लूणी थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि धुंधाड़ा गांव निवासी देवीचंद जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि भरत जैन,पत्नी,दो साल की पुत्री पूर्वी एवं पांच बेटे के साथ में कार में सवार होकर जोधपुर से अपने गांव धुंधाड़ा की तरफ जा रहे थे। तब धुंधाड़ा- फींच गांव की रोड पर कार अचानक से अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इससे चारों लोग घायल हो गए। उसकी दो साल की बेटी पूर्वी की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। संभवत: कार के सामने कोई जानवर आ गया होगा। लूणी पुलिस की तरफ से इसमें अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed