Doordrishti News Logo

जस्टिस जीके व्यास ने किया जोधपुर डेयरी का निरीक्षण

  • राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का दौरा
  • डेयरी प्रबन्धन तथा उत्पादों की गुणवत्ता पर जताया संतोष

जोधपुर,राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जोधपुर डेयरी का अवलोकन किया व डेयरी प्रबन्धन,कार्यकलापों तथा विभिन्न उत्पादों की गुणवत्त्ता पर संतोष जाहिर किया।आयोग अध्यक्ष जस्टिस व्यास ने डेयरी प्लांट के विस्तृत अवलोकन के दौरान घी, पनीर, छाछ,लस्सी व श्रीखण्ड उत्पादन से संबंधित गतिविधियों, विभिन्न श्रेणियों के दुग्ध की पैकिंग व्यवस्था,प्रयोगशाला में गुणवत्ता की जांच,दुग्ध प्रोसेसिंग व साफ-सफाई व्यवस्था का विस्तार से निरीक्षण करते हुए जानकारी ली।

ये भी पढ़ें – घर के बाहर से बोलेरो पिकअप चोरी

उन्होंने डेयरी में विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों,कार्मिकों के काम-काज की जानकारी ली तथा डेयरी की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों,दुग्ध सहकार संघों आदि के बारे में संघ के अध्यक्ष रामलाल विश्नोई से चर्चा की। उन्होंने जोधपुर डेयरी के कार्यकलापों व डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता पर संतोष जाहिर किया। इस दौरान डेयरी प्रबन्धक (प्लांट) राजेश परिहार व प्रबन्धक (पी एण्ड आई.) तुकाराम चौधरी तथा संघ के सहायक रजिस्ट्रार बृजेश जोशी ने डेयरी का अवलोकन कराते हुए सभी गतिविधियों की जानकारी दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026