Doordrishti News Logo

करवा चौथ 13 को,बाजारों में बढी महिलाओं की रौनक

  • महिलाओं ने करदी तैयारियां शुरू
  • मेहेंदी लगी रचाने,करवे लगी सजाने

जोधपुर,अपने पति के दीघार्यु की कामना के लिए कार्तिक मास में
मनाया जाने वाला पर्व करवा चौथ 13 अक्टूबर को है। इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में भी रौनक छाने लगी है। महिलाओं ने अभी से करवा की खरीद शुरू कर दी है। मेहेंदी रचाने को महिलाएं उमड़ने लगी। कोई करवे सजा रही तो कोई करवे खरीद रही हैं। इसके अलावा शहर में भी कई लोगों ने महिलाओं के पर्व करवा चौथ को देखते हुए कई तरह के कैंप आयोजन रखे हैं। जिसमें मेहंदी माढना को भी शामिल किया गया है।

दो साल तक कोरोना काल को झेलने के बाद इस बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में करवा चौथ का पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अभी से बाजारों में रौनक छाने लगी है। महिलाओं ने अल सुबह जल्दी उठकर कार्तिक स्नान भी आरंभ कर दिया है।

on-karva-chauth-13-the-beauty-of-women-increased-in-the-markets

पुलिस लाइन के सामने भाटी भवन रातानाडा जोधपुर में ऑर्गेनाइजर रितेश इसरानी महिलाओं के लिए करवा चौथ के शुभ अवसर पर निशुल्क मेहंदी कैंप का आयोजन करवाने जा रहे हैं। महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है।

करवा चौथ का पर्व महिलाओं के लिए सुहाग की लंबी कामना को लेकर मनाया जाता है। महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस अवसर यानी करवा चौथ पर कोई भी महिला मेहंदी लगवा सकती है। मेहंदी के कार्यक्रम का आयोजन 12 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक किया जाएगा। बाजारों में मेहंदी लगवाने को भीड़ उमड़ने लगी है। इस बार करवा चौथ 12 अक्टूबर की मध्य रात से लागू होगी। जो अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को चंद्रोदय तक रहेगी। कई नई नवेली दुल्हनें भी हैं जिनका यह पहला करवा चौथ है,उनमें इस पर्व को लेकर गजब का उत्साह है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed