Doordrishti News Logo

सुभद्रा माता मंदिर में देर रात नकबजन घुसे,पुजारी से हाथापाई कर भागे

जोधपुर,शहर के निकट लूणी तहसील के सर गांव में पहाड़ी पर सुभद्रा माता का मंदिर है। शुक्रवार की देर रात में तीन चार लोग मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे। नकाब पहने चोरों ने पुजारी से हाथपाई की। मगर वे कुछ भी चुराने में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस की गश्त करती गाड़ी नीचे दिखने पर वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि अभी इस बारे में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

मंदिर में कैमरे में लगे हैं मगर उसकी डीवीआर को भी तोड़ दिया। थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक के अनुसार इसमें अभी कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। मंदिर में चार नकाबपोश घुसे थे जो बाइक पर सवार होकर आए। मगर पुलिस की गश्त करती गाड़ी नजर आने पर वे लोग भाग गए। मंदिर के पुजारी के जाग होने पर विरोध भी जताया था। मंदिर पहाड़ी इलाके पर बना है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: