Doordrishti News Logo

बहन ने लगाया पत्नी और बेटा बेटी पर हत्या का आरोप

  • रिटायर्ड फौजी की मौत का मामला
  • अदालत से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 14 में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी की अपने घर में सीढियों से पैर फिसलने पर 6 सितंबर को मौत हो गई। तब उसकी बहन ने मृत्यु पर संदेह जताते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम करवाने को कहा। जबकि रिटायर्ड फौजी के परिजन ने इसमें कोई शक जाहिर नहीं किया था। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया था। अब मृतक की बहन ने अदालत में इस्तगासे के जरिए चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मृतक की पत्नी,पुत्र,पुत्री और अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। जिसमें पुलिस की तरफ से अनुसंधान आरंभ किया गया है।

चौहाबो पुलिस ने बताया कि हरिनगर बिड़ला स्कूल के पीछे रहने वाली नीलम गोयल पत्नी अकबर अंसारी की तरफ से पहले मर्ग की रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसका भाई 45 वर्षीय दिनेश गोयल पुत्र सोहन सिंह रिटायर्ड फौजी था। वह 6 सितंबर को अपने घर की सीढियों से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। शरीर जाहिरा कोई चोट के निशान नहीं मिलने पर बहन नीलम ने इसमें संदेह जाहिर किया था। पुलिस ने इस पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पत्नी और दो बच्चों ने मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

विसरा प्रिजर्व किया गया था। दिनेश के सिर के एक हिस्से में चोट का निशान लगा है जो सीढियों से गिरने के समय लगना प्रतीत हुआ था। अन्य कोई चोट का निशान नहीं देखा गया। थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि पूर्व में मर्ग दर्ज हुआ था और शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया था। विसरा प्रिजर्व किया गया था। मगर उसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। ऐसे में फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। विसरा रिपोर्ट पर ही मृत्यु का कारण पता लग पाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed