साल भर जांच के बाद पुलिस ने अब हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

  • एक आरोपी पहले हुआ था गिरफ्तार
  • एक अन्य के बारे में अब भी तफ्तीश जारी

जोधपुर,शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में सुरपुरा बांध के समीप गत वर्ष अगस्त में एक कमठा मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली थी। जिसमें हत्या की आशंका के तहत जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। मगर अन्य के बारे में पुलिस की तफ्तीश साल भर से चलती रही। कई अधिकारियों ने इसमें जांच की। अब एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसीपी बोरानाडा जयप्रकाश अटल ने बताया कि गत वर्ष 23 अगस्त को खेड़ापा के चांदरख निवासी मोहनराम जाट की हत्या की गई थी। उसका शव सुरपुरा बांध के पास मेें संदिग्ध हालात में मिला था। शव को हत्या के बाद सूने स्थान पर डाला गया था। इसमें आशंका जताई गई थी कि उसके भारी शरीर को अकेला आदमी लाकर वहां नहीं डाल सकता था। इस पर एक आरोपी देवाराम को पहले गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में लंबी जांच के बाद खेड़ापा के चांदरख निवासी श्रवणराम पुत्र सताराम जाट को अब गिरफ्तार किया गया है। यह लोग मजदूरी करते थे और एक निर्माणाधीन भवन में सोए हुए थे। तब रात में मोहनराम की हत्या कर शव को सुरपुरा बांध के समीप लाकर डाल दिया गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: