Doordrishti News Logo

शराब के गोदाम मेें लगाई आग,लाखों का माल जला

जोधपुर,शहर के अरणा फांटा स्थित आबकारी विभाग द्वारा लाइसेंस सुदा एक शराब के गोदाम में रात को आग लगा दी गई। जिससे लाखों का माल जल कर नष्ट हो गया। इस बारे में शराब ठेका चलाने वाले एक शख्स ने राजीव गांधी नगर थाने में कुछ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है।

राजीव गांधी नगर राजबाग निवासी ज्ञानसिंह पुत्र मगसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक शराब ठेका और गोदाम आबकारी विभाग से लाइसेंससुदा है। गोदाम अरणा फांटा पर है। जहां पर रात के समय में देचू का जसंवत सिंह, ठेंगडी नगर चौखा निवासी स्वरूपसिंह आदि वहां आए थे। इन लोगों ने शराब के गोदाम में आग लगा दी। जिससे माल जलकर नष्ट हो गया। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में इनके बीच में आपसी विवाद या रंजिश होना बताया है। फिलहाल नामजद लोगों के खिलाफ जांच आरंभ की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews