Doordrishti News Logo

आदतन शराबी पति ने सब्जी के चाकू से पत्नी की नाक काटी

  • आरोपी पति हिरासत में
  • पत्नी उपचाराधीन

जोधपुर,शहर के मंडोर हलके में वाल्मिकि जूनी बस्ती में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी नाक काट दी। पत्नी पर घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया। उस पर बैठ गया और चाकू से नाक को काट दिया। इनके बीच मनमुटाव होना पता लगा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पत्नी का अस्पताल में उपचार जारी है।

मंडोर थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि जूनी बस्ती में रहने वाले विमलराम वाल्मिकी आदतन शराबी है। वह अपनी पत्नी सविता से शराब पीकर अक्सर झगड़ा करता है। मंगलवार की सुबह आठ बजे के आस पास वह घर में ही सब्जी काटने के चाकू से पत्नी पर हमला किया। वह अपनी पत्नी के पेट पर बैठा और चाकू से उसकी नाक को काट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। उसकी चीख पुकार सुन आस पास के लोग एकत्र हुए और उसे अस्पताल ले जाया गया। थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि आरोपी पति विमलराम वाल्मिकि को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। उसकी पत्नी सविता का अस्पताल में उपचार जारी है। उसके पर्चा बयान पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया गया है। इनके एक बेटा भी बताया गया है। शादी को पांच साल ही हुए है और सविता मूल रूप से मेड़ता की रहने वाली है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed