Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को जोधपुर आएंगे

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार 5 अक्टूबर को जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार को विशेष विमान से मध्याह्न 12 बजे जोधपुर आएंगे। इसके बाद उनके स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित हैं। मुख्यमंत्री बुधवार शाम 5 बजे दशहरा मैदान में दशहरा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। उनका रात्रि विश्राम जोधपुर में निर्धारित है।

मुख्यमंत्री अगले दिन गुरुवार 6 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे विशेष विमान द्वारा जोधपुर से प्रस्थान करेंगे।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मुख्यमंत्री की जोधपुर यात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित दायित्व सौंपे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed