Doordrishti News Logo

फोन पे के माध्यम से शातिर ने खाते से एक लाख किए साफ

जोधपुर,शहर के बड़ली क्षेत्र राजीव गांधी नगर में रहने वाले एक युवक के बैंक खाते से एक लाख रूपए पार हो गए। अज्ञात शख्स ने फोनपे यूज कर खाते से रकम साफ कर दी। पीड़ित ने इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। जिसमें जांच की जा रही है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बड़ली निवासी श्रीराम पुत्र इंद्रराज सिंह राजपुरोहित की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह ऑन लाइन पेमेंट का लेन देन भी करता है। किसी शातिर ने फोन पे यूज कर उसके खाते से एक लाख साफ कर दिए। पुलिस ने अब इसमें धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed