Doordrishti News Logo

शुक्रवार को लगेगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर

राजस्थान वित्त निगम

जोधपुर,राजस्थान वित्त निगम द्वारा शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक शाखा कार्यालय में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में वित्त निगम द्वारा जोधपुर, जैसलमेर, बालोतरा क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को विभिन्न योजनाओं के तहत कम ब्याज-दरों व आसान शर्तों पर ऋण देने की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

निगम की युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत हायर सैकण्डरी 10 जमा 2 स्नातक, डिप्लोमाधारी, तकनीकी स्नातक युवाओं को उद्योग लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ब्याज में 6 प्रतिशत की छूट दी जायेगी तथा इस योजना के अन्तर्गत युवा उद्यमी से आवेदन शुल्क व प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं लिया जायेगा।
इसके अलावा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा चयनित पत्रावलियों को भी स्वीकार किया जायेगा। इस शिविर में ऋण आवेदन पत्रावलियां तैयार करवा कर मौके पर ही स्वीकार की जायेंगी। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र तथा रीको के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे तथा उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए मार्गदर्शन करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026