Doordrishti News Logo

चोरी की नीयत से डॉक्टर के घर में घुसे नकबजन,जाग होने पर चौकीदार पर हमला

  • सिर में लगी चोट
  • चोर रहे नाकामयाब

जोधपुर,शहर के भदवासिया स्थित 80 फीट रोड पर स्थित विश्वकर्मा नगर में रात को कुछ नकबजन चोरी के इरादे से डॉक्टर के घर में घुसे। घर में चौकीदार की जाग होने पर उस पर हमला कर दिया गया। उसके सिर में चोट लगी है। बदमाश बाद में छत के रास्ते से कूद कर फरार हो गए। माता का थान पुलिस अब इसमें जांच कर रही है।

माता का थान पुलिस ने बताया कि मूलत:भीलवाडा के विजय नगर हाल भदवासिया स्थित 80 फीट रोड विश्वकर्मा नगर में डॉक्टर रविंद्र सिंह के मकान में रहने वाले गोविंद जाटोलिया पुत्र हंगामी लाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमेें बताया कि वह मकान में रात को सो रहा था। तब अज्ञात तीन चार लोग चोरी की नीयत से घुसे। इस पर उसकी नींद टूटने पर वह चिल्लाया, तब चोरों ने उस पर हमला कर दिया। किसी हथियार से किए गए हमले में उसके सिर पर चोट लगी। वह चिल्लाया तो दूसरे कमरें में सो रहे उसके परिवार के लोग उठकर आए। तब बदमाश घर की छत से दीवार कूद कर भाग निकले। घटना में चोरी एवं हत्या प्रयास में केस दर्ज किया गया है। जांच एसआई भगाराम की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026