Doordrishti News Logo

बैंक में घुसा नकाबपोश नकबजन,3 लेपटॉप,आर्टिफिशियल ज्वैलरी चुरा ले गया

जोधपुर,शहर के सोजती गेट स्थित एक मार्केट में निजी बैंक मेें अज्ञात नकाबपोश नकबजन ने सेंध लगाई। बैक का शटर तोड़ा और प्रवेश कर वहां से तीन लेपटॉप व आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी कर ले गया। सीसीटीवी फुटेज में शातिर दिखा है मगर चेहरा ढंका होने से पहचान नहीं हो पा रही। पुलिस अब इसमें चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना 26-27 की मध्य रात होना सामने आया है। तीन दिन से बैंक बंद थी।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि घटना में आईसीआईसीआई बैंक शाखा सोजती गेट शाखा के प्रबंधक दीपक तिवाड़ी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि बैंक हॉलीडे के चलते तीन दिन से बैंक बंद थी। इस बीच अज्ञात शख्स ने बैंक के शटर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर वहां से तीन लेपटॉप और आर्टिफिशियल ज्वैलरी चुरा ले गया। यह ज्वैलरी ग्राहकों को दिखाने के लिए रखी जाती है। पुलिस ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज मेें एक शख्स चोरी करता दिखा है, जिसका चेहरा ढंका हुआ है और वह बैंक में सामान चुराते नजर आया है। इसकी पहचान के साथ तलाश की जा रही है। घटना में जांच एएसआई भंवराराम की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026