ज्वैलरी शॉप में नकबजनी का खुलासा,तीन नकबजन गिरफ्तार
जोधपुर,शहर के निकट नेवरा रोड मथानिया में 18 सितंबर को हुई एक ज्वैलरी शॉप में नकबजनी को पुलिस ने आज खुलासा करते हुए तीन नकबजनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ करने के साथ माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मथानिया थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि 18 सितंबर को नेवरा रोड एक ज्वैलरी शॉप पर चोरी हुई थी। जहां से सोने चांदी के आभूषण के साथ नकबजन नगदी ले गए। इस पर पुलिस की टीम का गठन करते हुए तीन नकबजनों सूरसागर के ऊंटों की घाटी निवासी भाकरराम उर्फ ढलाराम उर्फ सोहन पुत्र सुरताराम भील,पुरानी भाकरी निवासी भरत पुत्र बाबूलाल नायक एवं कुड़ी भगतासनी निवासी सोहन उर्फ सोनू पुत्र शेराराम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से अब जेवर बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

