खेत में काम करते करंट लगने से दो किशोरों की मौत
जोधपुर,जिले के लोहावट एवं खेड़ापा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह अपने खेतों में काम करते करंट लगने से दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में मर्ग की कार्रवाई की और शव उनके परिजन को सुपुर्द किए।लोहावट पुलिस ने बताया कि भोपालगढ के रूदिया का रहने वाला 17 साल का सुरेश पुत्र अर्जुनराम भीमसागर में एक खेत पर कार्य कर रहा था। तब ट्रांसफार्मर की डीपी को लकड़ी से ठीक करते समय उसे करंट लग गया। जिससे वह अचेत हो गया। इस पर उसे तत्काल लोहावट अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। इस बारे में अब उसके पिता अर्जुनराम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।
खेड़ापा पुलिस ने बताया कि सांवतकुआंकलां निवासी 16 साल का राजवीरसिंह पुत्र श्रवणसिंह अपने खेत पर कार्य कर रहा था। तब विद्युत लाइन के ताण से वह करंट की चपेट में आ गया। इस पर उसे खेड़ापा सीएचसी ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। घटना में उसके चाचा रणजीत सिंह ने मर्ग की रिपोर्ट दी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

