5 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
जोधपुर,जिला ग्रामीण पुलिस ने 5 साल से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि पुलिस थाना फलोदी में 5 साल पुराने स्थाई वारंटी मलार रोड हाल मलार रिण पुलिस थाना फलोदी निवासी मोहम्मद अयूब पुत्र अलाबचाया मुसलमान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि जिले में चल रहे वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान व स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार करने के आदेशों की पालना में जिले के समस्त थानाधिकारियों को इस आदेश की पालना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी अकलेश शर्मा के सुपरविजन में रामकरणसिंह मेलिंडा वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन में राकेश ख्यालिया फलोदी थानाधिकारी के नेतृत्व मे टीम गठित की गई थी।
टीम द्वारा फरार स्थाई वारंटीयों के विरूद्ध तकनीकी डाटाबैस तैयार कर आसूचना एकत्रित की गयी। इस आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर पुलिस टीम ने स्थाई वारंटी मोहम्मद अयूब पुत्र अलाबचाया मुसलमान निवासी मलार रोड हाल मलार रिण पुलिस थाना फलोदी जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया।
इसमें फलोदी थाने के कांस्टेबल रमेश कुमार द्वारा विशेष मुखबिर तैयार कर अभियान के दौरान 29वां स्थाई वारंटी गिरफ्तार करवाकर सराहनीय कार्य किया। स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले फलोदी थानाधिकारी राकेश ख्यालिया का.रमेश कुमार,भगवानाराम को पुरूस्कृत किया जायेगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

