डीआरएम ने किया जोधपुर-रतनगढ़ रेल खंड का विंडो निरीक्षण

मेगा सेफ्टी ड्राइव

जोधपुर,मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने रेलवे के मेगा सेफ्टी ड्राइव के अंतर्गत शुक्रवार को जोधपुर-रतनगढ़ रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर संरक्षा मानकों और मूलभूत यात्री सुविधाओं की जांच की। डीआरएम ने रतनगढ़ रेलखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों,पुलों,समपार फाटकों,संरक्षा मानकों, सुरक्षा उपकरणों, साफ- सफाई और चल रहे विद्युतीकरण कार्यों का गहन निरीक्षण किया और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य निष्पादन के निर्देश दिए।

इस दौरान पांडेय ने मंडल के अधिकारियों के साथ सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्लेटफार्म का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और उनके अनुरक्षण तथा उन्नयन के निर्देश दिए। सुजानगढ़ स्टेशन पर साफ सफाई एवं जल व्यवस्था सुचारू करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सुजानगढ़ स्टेशन पर मेंबर डीआरयूसीसी और व्यापार मंडल की ओर से डीआरएम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि यात्री सुविधाओं के लिए एक करोड़ रुपए की लागत से सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन पर नए स्टेशन भवन में बुकिंग कार्यालय,प्रतीक्षाकक्ष, प्रतिक्षालय का कार्य प्रस्तावित है जिसे शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा, वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीना,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (बिजली) प्रवीण चौधरी,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मुकेश मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत मीणा एवं मंडल के वरिष्ठ आला अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026