कायलाना झील में नहाने गया वायुसेना सार्जेंट पानी में डूबा,मौत
- तीन साथी गए थे कायलाना घूमने
- दीवार पर बैठे थे
जोधपुर,शहर के कायलाना झील के पानी मेें डूबने से वायुसेना के सार्जेट की मौत हो गई। उसे गोताखोरों ने पानी से बाहर निकाला और सीपीआर भी दिया। निजी अस्पताल से बाद में मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया। मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार वायुसेना में सार्जेंट पद पर लगा दीपक बोहरा और उसके दो साथी रविवार की देर शाम को कायलाना घूमने गए थे। यहां झील की दीवार पर बैठे थे। जहां बातें करने के साथ दीपक झील में नहाने चला गया। इससे वह गहरे पानी में उतर गया। जिससे वह डूबने लगा। तब वहां मौजूद गोताखोरों मालवीय बंधुओं की टीम भरत चौधरी,रामू, सुनील,अशोक गणेश आदि उतरे। इन लोगों ने काफी मशक्कत कर सार्जेट दीपक को बाहर निकाला। उसे पानी से निकालने के बाद सीपीआर दिए जाने के साथ निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर कर दिया गया। मगर यहां पर कुछ देर बाद सार्जेंट की मौत हो गई।
इधर सूचना के साथ राजीव गांधी नगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। बताया गया कि सार्जेट दीपक बोहरा की यहां जोधपुर में बालसमंद में पोस्टिंग थी। वह कितने समय से यहां पर लगा हुआ था इस बारे में अभी पता नहीं चला है। शव को कार्रवाई के लिए एमडीएमएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

