सोजती गेट व्यापारियों ने मनाया मोदी का जन्मदिन
जोधपुर,सोजती गेट व्यापारी संस्था के तत्वाधान में रविवार को राष्ट्र प्रथम का अलख जगाने वाले युगपुरुष विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर केक रूपी घेवर काटकर सभी का मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं दी।
सोजती गेट व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष विष्णु कुमार अरोड़ा, मूलचंद भाटी, कल्याण सिंह राजपुरोहित, सचिव विजय शर्मा, अरुण टाक,बाबू सिंह राजपुरोहित, किशन सोलंकी, आनंद सिंह, रवि शेखर, दिनेश छाजेड़ ने सोजती गेट स्थित गढ़ लंबोदर गणेश मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर घेवर काटा एवं एक दूसरे को घेवर खिलाकर मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। अध्यक्ष सोनी ने कहा कि राष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास एव विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है। अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजन शीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्र निर्माण का अभियान मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

