आग से झुलसे युवक ने अहमदाबाद में तोड़ा दम
तेल टैंकरों में आग लगने का मामला
जोधपुर,शहर के निकट सालावास घुमटी के पास में गत 5 सितंबर को तेल टैंकरों में लगी भीषण आग में चपेट में आने से झुलसे युवक की बुधवार की रात को अहमदाबाद में उपचार के बीच मौत हो गई। उसे परिजन दस सितंबर को इलाज के लिए अहमदाबाद लेकर गए थे।
अहमदाबाद में पुलिस और डॉक्टरी कार्रवाई के बाद शव लेकर परिजन आज जोधपुर पहुंचे। थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि गत 5 सितंबर को सालावास घुमटी के नजदीक तेल टैंकरों में आग लगी थी। तब वहां बाइक लेकर पहुंचे गुढा निवासी प्रेम विश्रोई पुत्र सुखराम विश्नोई भी आग की चपेट में आ गया। वहां एक बैटरी फटने के दौरान वह चपेट में आया जिससे उसके हाथ पेट और कुछ शरीर झुलस गया। तब उसे एमजीएच के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया। जहां बयान लिए गए। परिजन उसे लेकर बाद में दस सितंबर को अहमदाबाद गए। मगर बुधवार की रात को प्रेम विश्रोई की मृत्यु हो गई।
थानाधिकारी ने बताया कि मृत्यु होने पर गुजरात पुलिस ने रात को जानकारी दी और कार्रवाई कर शव को परिजन के साथ भेज दिया था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

