Doordrishti News Logo
  •  साइबर ठगी
  •  व्यापारी सहित तीन के बैंक खाते से रकम साफ

जोधपुर, साइबर ठगी जारी है, शातिर आम लोगों के बैंक खातों पर नजर रखे हुए हैं। किसी को क्रेडिट और डेबिट अथवा एटीएम कार्ड के ओटीपी नंबर पूछ कर ठगी करते हैं तो कईयों के बैंक खातों से ऑन लाइन ट्रांजेक्शन कर रुपए साफ कर दे रहे हैं। शहर के दो लोगों के बैंक खातों से ऑन लाइन ट्रांजेक्शन किया गया, तीसरे को ओटीपी नंबर पूछकर रकम साफ कर दी। शहर के मंडोर, रातानाडा एवं राजीव गांधी नगर क्षेत्र में रहने वाले तीन लोगों के खातों से 4.61 लाख की रकम साफ हुई है। इनमें सबसे बड़ी बात है कि बैंकें खुद भी रकम निकलने पर ग्राहकों को मैसेज आदि नहीं भेज रही हैं। ताकि आमजन निकल रही रकम को लेकर जागरूक हो जाएं। मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी ने बताया कि मान नगर माता का थान निवासी सत्यनारायण पुत्र खींयाराम टाक का एक बैंक खाता मंडोर कृषि मंडी में आईसीआईसीआई बैंक में है। 4 जनवरी से लेकर 31 जनवरी के बीच किसी शातिर ने ऑनलाइन रूपयों का ट्रांजेक्शन कर डाला। उसके बैंक खाते से रूपए पहले उसकी पत्नी के खाते में गए। फिर पत्नी के खाते से किसी ने यह रकम निकाल ली। फिर इसके एक अन्य खाते एसबीआई से भी रकम का पार कर लिया। सत्यनारायण टाक ने पुलिस को बताया कि उसकी आईसीआईसीआई और एसबीआई एकाउंट से 3.50 लाख रूपए निकाले गए हैं। सबसे बड़ी बात है कि एक माह तक रूपयों का ट्रांजेक्शन चलता रहा, मगर बैंक से आज तक कोई मैसेज अथवा फोन नहीं आया। पीडि़त पेशे से व्यापारी है। लोह धातु का कारोबार करता है।
इधर राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि सावणें का बास पोकरण हाल बी-136 लहरिया बैली में रहने वाले सुनील पुत्र मांगीलाल टावरी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि किसी शातिर ने उसके क्रेडिट और डेबिट कार्ड के बारे में जानकारी हासिल की और खाते से 41 हजार रूपए निकाल लिए। घटना 1 फरवरी को हुई। बाद में वह बैंक गया मगर संतोषजनक जवाब नही मिलने पर वह कल थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। रातानाडा पुलिस ने बताया कि रामपीर कॉलोनी रातानाडा निवासी विशाल सिंह पुत्र किशनसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके बैंक खाते से किसी शातिर ने ऑन लाइन रूपयों का ट्रांजेक्शन करते हुए 73 हजार 225 रूपए पार कर लिए।

Related posts:

नए आयकर अधिनियम की जानकारी दी

September 16, 2026

फर्जी नंबर की फॉर्चूनर से 378 किलो डोडापोस्त बरामद तस्कर फरार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026