जोधपुर, आईसीआईसीआई आरसेटी का 6 दिवसीय निःशुल्क बैंक मित्र प्रशिक्षण का समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम समपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रोग्राम मैनेजर पारितोष त्रिपाठी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जल्दी ही अपना काम शुरू करें। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव को बीसी के कार्य में उपयोग में ले और शीघ्र कियोस्क नम्बर लेकर बैंक मित्र का कार्य प्रारंभ कर समाज की उन्नति भागीदार बनें। भारत सरकार जो वित्तीय व बैंकिग सेवाएं ग्रामीण स्तर पर देना चाहती है वह आपके माध्यम से जन-जन तक पहुचाएं। उन्होंने बैंक मित्र की विस्तृत जानकारी दी। आरसेटी जोधपुर के प्रशिक्षण समन्वयक जितेश आडवाणी ने बताया कि वन जीपी वन बीसी मिशन के अंतर्गत जोधपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों से चयनित 17 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। आईआईबीएफ द्वारा लिये गये ऑनलाईन परीक्षा में 17 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक पास किया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में अनूठी पहल है। कार्यक्रम में सीएल गुलेच्छा, ठाकर राम पटेल, नरेन्द्र सिंह, विक्रम दास, रेनू पुरोहित उपस्थित थे।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

