प्रदेश में हवाई पट्टियों का होगा विस्तार
मुख्यमंत्री ने 37.75 करोड़ रूपए की दी मंजूरी
जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की 10 हवाई पट्टियों के विस्तार एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 37 करोड़ 75 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत की मंजूरी से राज्य स्वामित्व वाली इन हवाई पट्टियों पर रनवे रीकारपैटिंग, बाउंड्री वॉल निर्माण, कंपाउंड वॉल निर्माण, हवाई पट्टी का नवीनीकरण सहित विभिन्न कार्य होंगे।
इनमें कोलाना (झालावाड़) हवाई पट्टी के लिए मेगा हाइवे एवं बुद्ध मण्डावर रोड शिफ्टिंग व बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 14 करोड़,आबू रोड (सिरोही) हवाई पट्टी की रनवे रीकारपैटिंग एवं बाउंड्री वॉल की ऊंचाई में वृद्धि के लिए 4 करोड़,फलौदी (जोधपुर) हवाई पट्टी के रनवे की रीकारपैटिंग के लिए 1.97 करोड़,तलवाड़ा (बांसवाड़ा) हवाई पट्टी की रनवे रीकारपैटिंग व एप्रोच रोड की मरम्मत एवं प्रतीक्षालय भवन के निर्माण के लिए 3.40 करोड़ रूपये की लागत से कार्य किए जाएंगे।
पड़िहारा (चूरू) हवाई पट्टी की कंपाउंड वॉल एवं र्वतमान हवाई पट्टी के नवीनीकरण के लिए 4.60 करोड़ रूपए,सिरोही हवाई पट्टी के नवीनीकरण एवं बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 4.50 करोड़,तारापुरा(सीकर) हवाई पट्टी के नवीनीकरण एवं बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 2 करोड़,कुम्हेर (भरतपुर) हवाई पट्टी की कंपाउंड वॉल के लिए 2 करोड़,सवाईमाधोपुर हवाई पट्टी के नवीनीकरण के लिए 1.23 करोड़ तथा हमीरगढ़ (भीलवाड़ा) हवाई पट्टी की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए 5 लाख रूपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

