Doordrishti News Logo

ज्वैलरी शॉप के ताले तोड़कर 6 किलो चांदी के जेवर पार

जोधपुर,शहर के निकटवर्ती बनाड़ रोड पोस्टऑफिस के निकट एक ज्वैलरी शॉप मेें रात को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से छह किलो के करीबन चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। दुकानदार सुबह पहुंचा तो चोरी का पता लगा। इस बारे में बनाड़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

एएसआई कुशालराम ने बताया कि जाजीवालकलां बनाड निवासी श्यामलाल पुत्र मोहनलाल सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमेें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी शॉप बनाड पोस्ट ऑफिस के निकट है। जहां पर गुजरी रात अज्ञात चोरों ने शटर के ताले तोडकर प्रवेश किया और वहां से पांच छह किलो चांदी के जेवरात पार कर ले गए। दुकान में नगदी और सोना नहीं रखा हुआ था।एएसआई कुशाल राम के अनुसार दुकान सूनी जगह पर है और आस पास कैमरे नहीं है। दुकान में भी कैमरे नहीं लगे हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed