Doordrishti News Logo

बसेटा समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन 18 को

  • प्रतिभा सम्मान समारोह होगा
  • बैनर का हुआ विमोचन

जोधपुर,बसेटा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में बसैटा समाज का 13वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह 18 सितंबर 2022 स्थानीय दशरथ मल सिंघवी सभागार गीता भवन में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। जिसके बैनर का विमोचन रविवार को किया गया।

समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप भाटी ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलावा गुजरात,महाराष्ट्र,दिल्ली एवं मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में समाज बंधुओं के भाग लेने की संभावना है। समिति के सचिव ओम प्रकाश बामणिया ने बताया के इस सम्मान समारोह में प्रथम श्रेणी प्राप्त छात्र-छात्राओं के सम्मान के अलावा समाज में उत्कृष्ट सेवाओं के रक्त दाताओं, कोरोनावीर, राजकीय सेवाओं में नवनियुक्त समाज बंधुओं एवं सेवाभावी महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर आज स्थानीय महावीर उद्यान में समिति की आम साधारण सभा में बैनर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारी सुरेश बानिया,अशोक बाड़ोलिया,अशोक बानिया, प्रेमचंद चौहान,भीम सिंह तवर,भजन राठौड़,राजू सिंह देवतवाल,आनंद राठौड़,राजेश चौहान,रवि कुमार भाटी, राकेश तंवर, संपत निंबेडीया, प्रकाश देवतवाल आदि उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026