Doordrishti News Logo

पारिवारिक रंजिश में हुआ था हमला, तीन लोग हत्या के आरोप में गिरफ्तार

  • मिरासी कॉलोनी में युवक की हत्या प्रकरण
  • शव का शनिवार की सुबह कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
  • परिजन मोर्चरी पर एकत्र,विलाप करते दिखे

जोधपुर, शहर के नागौरी गेट स्थित मिरासी कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह से जख्मी युवक को मृत समझ हमलावर भाग निकले। कुछ लोग घायल युवक को अस्पताल लेकर गए लेकिन दो घंटे बाद अत्यधिक खून बहने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि आपसी रंजिश में यह हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इधर सुबह शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। परिजन मोर्चरी पर एकत्र होकर विलाप करने लगे।
हमलावर रिश्तेदार ही है पारिवारिक रंजिश में यह हमला किया गया।

नागौरी गेट थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि मिरासी कॉलेानी नागौरी गेट निवासी 30 साल का शकील पुत्र शफी मोहम्मद रात दस बजे होटल से खाना लेकर अपने घर की तरफ लौट रहा था। घर से कुछ कदम पहले ही उस पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल शकील को उपचार के लिए आस पास के लोगों की मदद से एमजीएच भेजा गया। करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इधर सूचना पर नागौरी गेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना में मृतक की बहन सायरा की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। शकील पर यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया। मृतक की एक अन्य पक्ष के लोगों से इस साल जून में कहासुनी हुई थी जिस पर हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया था। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेसी करवाया गया था। थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि  प्रकरण में सामने आया कि मृतक और मिरासी कॉलोनी निवासी साबीर के बीच रंजिश थी। रंजिश का बदला लेने के लिए उसके दो पुत्रों साकिर, लतीफ के साथ जावेद पुत्र बूंदु खां ने मिलकर हथियारों से लैस होकर हमला किया था। इसमें इन लोगों को अब गिरफ्तार किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026