बार काउंसिंल का फैसला:तीन वकीलों के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई
जोधपुर, प्रदेश बार काउंसिल ऑफ राजस्थान ने प्रदेश के तीन वकील के खिलाफ खराब आचरण की शिकायतों के बाद सख्त एक्शन लिया है। बार काउंसिल ने इनके खिलाफ प्राप्त शिकायतों का निस्तारण होने तक तीनों वकील को किसी भी न्यायालय एवं ट्रिब्यूनल में वकालत करने के लिए निषिद्ध कर दिया है।
बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के सुनील बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित साधारण सभा की बैठक में तीन वकील के खिलाफ मिली उनके आचरण को लेकर मिली शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई।
शिकायतों को अनुशासन समिति को भेजने का निर्णय
तीनों अधिवक्ताओं के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों को अनुशासन समिति को उचित निस्तारण करने के लिए भेजे जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक अनुशासन समिति उक्त प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नहीं कर लेती तब तक उपरोक्त तीनों अधिवक्ताओं को किसी भी न्यायालय एवं ट्रिब्यूनल में वकालत करने के लिए निषिद्ध किया जाता है।
जोधपुर में बार काउंसिल के सभा भवन में आयोजित बैठक में सुनील बेनीवाल के अलावा उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह शक्तावत,सह अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीमाली, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के सह-अध्यक्ष डॉ. सचिन आचार्य, इंद्रराज चौधरी, राम प्रसाद सिंगारिया व बलजिंदर सिंह संधू एवं सदस्य जगमाल सिंह चौधरी, राजेश पंवार, नवरंग सिंह चौधरी आदि मौजूद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

