रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा तथा पीरियड सोसायटी की पहल
जोधपुर, रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा तथा पीरियड सोसायटी के संयुक्त तत्चावधान में खेजड़ली खुर्द गांव की महिलाओं व बालिकाओं को पीरियड के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए सेनेट्री पेड के उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही उसके इस्तेमाल व उसे डिस्पोजल करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर गांव व उसके आसपास स्थित क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं में 1000 से अधिक सेनेट्री पेड का वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्ष निमीशा भंडारी ने बताया कि क्लब सदस्य मिली तातेड़, कावेरी बजाज, टीना लढढा, सोनल गोठी तथा पीरियड सोसायटी की विदुषी कसानिया, ज्योत्सना वर्मा, प्रियंका शर्मा व भाव्या ने ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं से मासिक धर्म के बारे में खुल कर चर्चा की तथा उनकी समस्याओं व मिथकों का निराकरण किया। चर्चा के दौरान उन्होने बताया कि पुराने समय से यह माना जाता है कि इस दौरान निकलने वाला रक्त अशुद्ध होता है, जबकि मासिक धर्म में होने वाला रक्तस्राव आम व सुरक्षित है। यह भी आम रक्तस्राव जैसा ही है, जो दुर्घटना या अन्य कारणों से होता है। यह ब्लड, टिशू व सेल्स का मिश्रण है। सामाजिक मान्यताओं के अनुसार मासिक धर्म महिलाओं को शारिरिक व मानसिक तौर पर कमजोर बनाता है लेकिन यह सही नही है। ये सब सामाजिक मान्यताएं महिलाओं को शिक्षा, मतदान व प्रोपर्टी सहित अन्य आर्थिक अधिकारों से दूर रखने का एक जरिया है। इस अवसर पर क्लब व सोसायटी की पदाधिकारियों ने कोरोना गाइडलाइन की पालना का सन्देश देते हुए स्वस्थ व सुरक्षित रहने की अपील की।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

