Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का किया अवलोकन

  • मुख्यमंत्री ने स्टॉल पर लिया बाजरे के बिस्किट का स्वाद
  • महिलाओं द्वारा बनाए उत्पादों की सराहना कर बढ़ाया हौसला

जयपुर/जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला समानता दिवस पर जयपुर एग्जीबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में महिला स्वयं सहायता समूहों की स्टॉल पर पहुंचकर उन्हें प्रोत्साहित किया। गहलोत ने स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए प्रदर्शित उत्पादों के बारे में महिलाओं से जानकारी ली। उन्होंने जोधपुर के केरू गांव की हुनरमंद महिला गीता देवी के स्टॉल पर हाथों से बनाए बाजरे के बिस्किट का स्वाद लिया और तारीफ की। गीता देवी ने बताया कि मधुमेह और कैंसर जैसे विभिन्न रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए इन बिस्किट का सेवन निरापद होने के साथ ही पौष्टिक व उपयुक्त माना जाता है। इन्हें बनाने में देसी बाजरे के साथ तिल का उपयोग इन्हें और अधिक स्वादिष्ट व पौष्टिक बनाता है।

मुख्यमंत्री ने गीता देवी से बाजरे के बिस्किट भी खरीदे। इस अवसर पर गहलोत ने स्टॉल लगाने वाली महिलाओं के कार्यों,उनके आत्म विश्वास को सराहा और हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा उनके लिए संचालित योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। इस पर गीता ने बताया कि लगभग 10 माह पूर्व राजीविका और रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (आरएसईटी) के द्वारा गांव की 12 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को बाजरे के बिस्किट बनाने का प्रशिक्षण देकर हमें आत्मनिर्भर बनाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026