ऑयल से भरा टैंकर पलटा, लोग बर्तन लेकर पहुंचे पुलिस ने खदेड़ा
हाइवे पर बेकाबू होकर सामने ट्रेलर से टकराया तेल का टैंकर
जोधपुर, अजमेर-जयपुर हाइवे पर बांदरसिंदरी के निकट ऑयल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटने से सड़क पर सरसों का तेल फैल गया। स्थानीय लोग तेल लेने के लिए तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे और बर्तन भर-भर कर तेल ले गए। दुर्घटना स्थल पर आई पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पलटने से पहले टैंकर असंतुलित हुआ और सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और वाहनों को हटा कर सड़क खाली करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजमेर से जयपुर की ओर सरसों के तेल से भरा एक टैंकर जा रहा था। बांदरसिन्दरी के निकट बड़गांव टोल प्लाजा के पास असंतुलित होकर रोड के दूसरी तरफ जयपुर से अजमेर की ओर आ रहे ट्रेलर से टकराकर पलट गया, जिससे ऑयल सड़क पर फैल गया। देखते ही देखते तेल लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। वे अपने साथ लाए बर्तनों में सड़क पर बिखरा तेल समेटने में जुट गए और वर्तनो में तेल भरकर ले जाने लगे। इससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को भगाया। बाद में वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

