दवा दुकानदार के हाथ से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर, शहर के भदवासिया फ्रूट मंडी के बाहर दवा दुकानदार के हाथ से पैदल आया युवक मोबाइल लेकर भाग गया था। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूलत: शिवनगर घेवड़ा ओसियां हाल श्रीराम अस्पताल बनाड़ रोड निवासी महेंद्र सिंह पुत्र मांगीलाल जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह भदवासिया फल मंडी के बाहर मोबाइल पर किसी परिचित से बात कर रहा था। तभी पीछे से पैदल आए युवक ने हाथ पर झपटा मारा और मोबाइल छीनकर ले गया था। पुलिस ने प्रकरण में अब भदवासिया सांसी बस्ती निवासी दीपक सांसी को गिरफ्तार कर उससे मोबाइल जब्त किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

