Doordrishti News Logo

नशे के लिए चुराई बाइक, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की सदर बाजार पुलिस ने बाइक चोरी प्रकरण का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने क साथ बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। इनके पास से चोरी की बाइक को जब्त किया गया है। आरोपी नशे के चलते बाइक चुराना बताया है। थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि भदवासिया स्कूल के पीछे बोरावाला बास निवासी हनुमानसिंह पुत्र सुखदेव सिंह की तरफ से 23 अगस्त को अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दी गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पांच बत्ती रातानाडा सांसी कॉलोनी निवासी सूरज उर्फ टेम्पुड़ा पुत्र प्रकाश सांसी को गिरफ्तार करने के साथ बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि उसने नशे की प्रवृति के चलते बाइक को चुराया था। पुलिस की टीम में एसआई गौरव प्रधान, हैडकांस्टेबल रोहिताश आदि शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: