Doordrishti News Logo

आखिरकार लुटेरी दुल्हन और दलाल उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

पीपाड़ शहर पुलिस गिरफ्तार कर जोधपुर लाई

जोधपुर,जिले की पीपाड़शहर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक लुटेरी दुल्हन सहित तीन दलाल को गिरफ्तार किया है। पीपाड़ निवासी एक युवक से पैसे लेकर शादी करवाने के अगले दिन दुल्हन घर से भाग निकली थी।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि पीपाड़ शहर निवासी मांगीलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मोहम्मद रसीद सहित कुछ अन्य ने पैसे लेकर मेरे पुत्र की शादी उत्तर प्रदेश की एक युवती से कराई थी। शादी के अगले दिन ही दुल्हन पहने हुए गहनों व कुछ नगदी लेकर घर से गायब हो गई।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढऩे को ध्यान में रखते हुए एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई। यह देखने में आया कि इस तरह की शादियों में दलाल पैसे लेकर शादी करवा देते हैं और दो-तीन दिन बाद दुल्हन भाग निकलती है। पुलिस टीम ने जांच करने के बाद उत्तर प्रदेश के मऊ क्षेत्र निवासी लुटेरी दुल्हन किरण उर्फ बेबी, दलाल मोहम्मद रसीद व विरेन्द्र सोचन को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। बोरुंदा निवासी स्थानीय दलाल सलीम छीपा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लुटेरी दुल्हन ने अब तक कितनी शादी की है और लोगों के साथ ठगी की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026