Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र खांडाफलसा में एक स्कूल के पास में रहने वाले व्यक्ति के घर से अज्ञात चोर गैस सिलेण्डर आदि सामान चोरी कर ले गया। पीडि़त ने इस बारे में रिपोर्ट दी है। खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि महालक्ष्मी स्कूल के पास रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र गोपाल भाटी ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने घर में सैंधमार कर वहां रखी गैस के तीन सिलेण्डर चुराकर ले गया।
दो स्थानों से बाइक चोरी
शहर के उदयमंदिर एवं महामंदिर इलाकों में बाइक चोरी हो गई। इस बारे में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि देवी रोड चांदणा भाखर निवासी गिरधर कुमार पुत्र प्रवीण कुमार सैन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 31 जनवरी की सुबह के समय वह आर्मी एरिया में स्थित डिफेंस अकाउंट ब्रांच में आया हुआ था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई। महामंदिर पुलिस के अनुसार खटिक मोहल्ला जैन स्कूल के पास रहने वाले मयंक पुत्र दिनेश सामरिया की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई।

Related posts: