कोचिंग छात्रा से मोबाइल लूटने का आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर,शहर के रातानाडा इलाके में तीन दिन पहले कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के हाथ पर झपट्टा मार कर उसका मोबाइल फोन लूटने के मामले में रातानाडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। वारदात में शामिल उसके अन्य साथी की पहचान करने के प्रयास भी कर रही है।
हैड कांस्टेबल धर्माराम ने बताया है कि मूलत: नागौर जिले के डेगाना निवासी छात्रा अंकिता पुत्री गुलाब सिंह चारण 20 अगस्त को कोचिंग से लौट रही थी। तब पीडब्ल्यूडी चौराहा के पास एक मोपेड पर सवार होकर आए दो युवकों में से एक ने उसके हाथ पर झपट्टा मार मोबाइल फोन छीन लिए और मौके से फरार हो गए। अब मोबाइल लूट के मामले में सूरसागर के बड़ी भील बस्ती, चांदपोल निवासी करण भील पुत्र मदनलाल को गिरफ्तार किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

