Doordrishti News Logo

सुबह युवक सुसाइड नोट लिख तखतसागर में कूदा

  • सुसाइड पाइंट बन चुका कायलाना- तख्त सागर
  • दोपहर तक तलाश जारी रही
  • नहीं लगा पता,बीड़ी बेचने के पैसे बकाया
  • बाइक भी छीनी युवक की

जोधपुर,शहर के प्राचीन जलाशय तखतसागर में शुक्रवार की सुबह युवक ने कूद गया। उसका दोपहर तक पता नहीं लगा। गोताखोर उसकी पानी में तलाश कर रहे हैं। जान देने का जिक्र उसने अपने सुसाइड नोट में भी किया। मगर उसका खुद का अभी पता नहीं चल पाया है। तखतसागर के बाहर उसके जूते व बैग मिले हैं। बैग में मिले सुसाइड नोट में उसने तीन लोगों पर धोखा देकर रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि बीड़ी बेची थी,उसे अब नकली बता पैसा देने से मना कर दिया गया। मैं अपने परिवार के गहने गिरवी रख बीड़ी का धंधा शुरू किया था।

गोताखोर उसकी तलाश में काफी देर से मशक्कत कर रहे है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार गोता खोर को तखतसागर के किनारे पर एक जोड़ी जूते व एक बैग पड़ा देखा। ऐसे में किसी के आत्महत्या करने के लिए पानी में कूदने की आशंका नजर आ रही थी। उसने पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर एक सुसाइड नोट व कुछ कागजात मिले।

इसके बाद गोताखोर भरत चौधरी और उसकी टीम के सदस्य रामू, शंकर,गणेश और नागरिक सुरक्षा के गोताखोर महावीर सिंह व जीतू सिंह सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तखत सागर काफी बड़ा होने के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है कि वह कहां डूबा।

यह लिखा सुसाइड नोट में

सुसाइट नोट में लिखा कि मैं कैलाश पुत्र रामरख जाणी निवासी देसूरी विश्नोइयान आज कायलाना कूद अपनी जान देने जा रहा हूं। मेरे मरने के लिए फारूख तेली, शाकिर तेली व बोरानाडा का विजय है। मैंने फारूख को 66 हजार रुपए की बीड़ी बेची थी। इसके लिए फारूख ने मुझे सोलह हजार रुपए दिए। शेष पैसे बाद में देने को बोला। शेष रुपए मांगने के लिए जब मैं फारूख से मिलने गया तो उसने मुझे बताया कि सारी बीडिय़ां नकली हैं। जबकि वह नकली बीड़ी तो विजय से लेकर आया। नकली बीडिय़ों को मेरी बता मुझसे सोलह हजार रुपए भी वापस मांगने लगा। मेरे पास पैसे नहीं होने पर मेरी बाइक छीन ली। मैने घर के जेवर गिरवी रख उसे बीड़ी उधार दी थी। अब पैसा व बाइक देने से मना कर रहा है। ऐसे में कायलाना में कूद जान दे रहा हूं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026