Doordrishti News Logo

रामदेवरा यात्रियों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा रहेगी उपलब्ध

भारत सेवा संस्थान की निःशुल्क सेवा

जोधपुर, रामदेवरा पैदल बीमार यात्रियों को भारत सेवा संस्थान द्वारा अस्पताल पहुंचाने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस मय नर्सिंग स्टाफ की सेवाएं दी जाएगी। यह सेवाएं 20 अगस्त से 1 सितम्बर तक उपलब्ध रहेगी।
संस्थान के प्रभारी नरपत सिंह कच्छवाहा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रामदेवरा पैदल बीमार यात्रियों एवं आकस्मिक दुर्घटना में देहांत होने पर उनको अस्पताल पहुंचाने के लिए निगम क्षेत्रों में निःशुल्क एम्बुलेंस मय नर्सिंग स्टाफ की सेवाएं पूर्व की तरह उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस का हैड क्वाटर भारत सेवा संस्थान प्रांगण, मानजी का हत्था, पावटा होगा। संस्थान चिकित्सा एवं गंभीर रोगियों के हित में निःशुल्क आईसीयू एम्बुलेंस मय नर्सिंग स्टाफ, शव, वाहन, डीप फ्रीज शव को घर पर रखने के लिए निःशुल्क सेवाएं शहरी क्षेत्रों में प्रदान किया जा रहा है।

इनसे संपर्क किया जा सकता है

उन्होंने बताया कि निःशुल्क सेवा के लिए नर्सिंग स्टाफ सुनिल जोशी मोबाईल नम्बर 9079603463, एम्बुलेंस ड्राईवर मोबाइल नम्बर 9314709517, शव वाहन, डीप फ्रीज के लिए वाहन चालक के मोबाईल नम्बर 9799763717 तथा कोई बाधा आने पर मोबाईल नम्बर 9314722944 पर संपर्क किया जा सकता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026