घर से निकले व्यक्ति का शव गुलाब सागर में मिला
जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र नया तालाब संजय बस्ती में रहने वाला एक व्यक्ति रात को अपने घर से निकल गया। परिजन ने तलाश की। मगर वह नहीं मिला। आज सुबह सूचना मिली कि गुलाब सागर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। तब उसकी पहचान की जा सकी। घटना में नागौरी गेट पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि नया तालाब संजय बस्ती निवासी मोहम्मद साबिर पुत्र इस्हाक की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। वह अपने घर से निकल गया। इस पर परिजन की तरफ से नागौरी गेट पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में थे कि सुबह सूचना मिली कि गुलाब सागर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। बाद में उसकी पहचान मोहम्मद साबिर के रूप में की गई। उसके पुत्र वसीम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट पुलिस में दी गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

