rajya-sabha-mp-and-district-president-distributed-the-tricolor-from-house-to-house

राज्यसभा सांसद व जिलाध्यक्ष ने घर-घर किया तिरंगा वितरित

राज्यसभा सांसद व जिलाध्यक्ष ने घर-घर किया तिरंगा वितरित

जोधपुर,आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष भँवर लाल दईया, महामंत्री महेंद्र मेघवाल सहित भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पार्षदों के साथ अजित कालोनी के घर घर जाकर तिरंगा लगाया।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने आमजन से आह्वान किया कि देश के हर नागरिक को आज़ादी के अमृत महोत्सव पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को साकार करते हुए अपने घर,संस्थान पर तिरंगा फहराना चाहिये। ये अभियान राष्ट्रीय एकता को परिलक्षित करता है। इस अभियान को देश के हर वर्ग, समाज से जो समर्थन मिल रहा है उसके लिए देशवासियो को बधाई। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष ने अभियान के निरन्तर सफलतापूर्वक चलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर व जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, कान राज मोहनोत,पार्षद धनराज मकवाना,कबूलाल,देवराज बोहरा,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र तंवर, रवि गहलोत,वरुण धनाडिया,प्रह्लाद बजाज,नागेन्द्र संचेती, नितेश शर्मा, नरेश मकवाना, ऊँकार सिंह, कैलाश गौड़, रशीद अब्बासी, शिवदान सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts