मकान में सेंध लगाकर भागे दो चोर पकड़े गए, माल नहीं मिला
- परिवादी ने बताया कि 7 तोला सोना, एक किलो चांदी चोरी
- पुलिस अब पशोपेश में
जोधपुर,शहर के बनाड़ इलाके रूप नगर डिगाड़ी में रिटायर्ड सैन्यकर्मी के सूने मकान में दो चोरों ने सेंध लगाई। पड़ौसियों की मदद से चोरों को पकड़ भी लिया गया। मगर वे खाली हाथ थे। उनके पास से कोई माल बरामद नहीं हुआ। परिवादी का आरोप है कि घर से सात तोला सोना,एक किलो चांदी और 50 हजार नगद चोरी हुए है। पुलिस अब इसमें पशोपेश की स्थिति में है। हालांकि सच्चाई जानने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पड़ौसी ने भी चोरों को खाली हाथ भागते देखा था।
बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मूलत: बोरूंदा के पालड़ी सिद्धा हाल रूपनगर डिगाड़ी में रहने वाले रिटायर्ड सैन्यकर्मी देवीसिंह पुत्र धूल सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनका घर सूना था और वे परिवार सहित गांव में थे। इस बीच 9 अगस्त की रात को अज्ञात चोर घर में घुसे और ताले तोडक़र वहां से 7 तोला सोने की जेवरात, एक किलो चांदी के जेवर बर्तन के साथ ही 50 हजार की नगदी चुरा ले गए। थानाधिकारी ने बताया कि उनके पड़ौसियों की मदद से एक नकबजन बड़ी भील बस्ती सूरसागर निवासी गोपाल को पकड़ा गया था। उसके साथ छोटी भील बस्ती सूरसागर का प्रेम भील था। दोनों को घर से भागते देख पड़ौसी चिल्लाए थे। तब पीछा करने के साथ पुलिस को भी तत्काल सूचना मिली थी। इस पर गोपाल तो रंगे हाथ वहां पकड़ा गया मगर प्रेम भाग गया था। बाद में नाकाबंदी पर प्रेम को नागौरी हलके में पकड़ लिया गया।
थानाधिकारी खोजा ने बताया कि चोरों को पकड़ तो लिया मगर उनसे कोई माल बरामद नहीं हुआ है। जांच में सामने आया कि दोनों घर से खाली हाथ ही भागे थे। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज से और जानकारी जुटाई जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

