Doordrishti News Logo

हर्षोल्लास से मनाया शहर में रक्षाबंधन

  • खूब सजी हाथों की कलाइयां
  • केंद्रीय कारागार के बाहर लगी बहनों की लंबी कतार
  • रोडवेज बसें रही फुल
  • सुबह से ही रक्षा बंधन का उल्लास छाया रहा

जोधपुर,भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन आज शहर में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने अपने भाईयों की कलाइयों को रक्षा सूत्र से सजाना शुरू कर दिया है। रोडवेज की बस सेवाएं निःशुल्क रहने पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। हालात ऐसे हो गए कि रोडवेज बसों में जाने को आतुर महिलाएं खिड़कियों से घुसती देखी गई।

rakshabandhan-celebrated-in-the-city-with-joy

इधर केंद्रीय कारागार में भी सुबह महिलाओं की काफी भीड़ लगी रही। वे अपने अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए आतुर दिखी। भद्रा काल को भी दर किनार कर दिया गया। राखी बंधवाने के बाद बहनों को नेग स्वरूप भेंट प्रदान की गई।
शहर में गुरूवार को रक्षा बंधन का पर्व अलसुबह से ही शुरू हो गया। भद्रा काल बताए जाने पर सुबह से ही बहनों ने अपने भाईयों की कलाइयों का सजाना शुरू कर दिया। इसके बाद अब रात को राखी बंधवाने और बांधने का मुहूर्त रहेगा। दिनभर शहर की सडक़ों पर चलहकदमी देखी गई।

रोडवेज फुल, पैर रखने की जगह नहीं मिली

इधर राजस्थान परिवहन निगम ने बसों में आज महिलाओं के लिये यात्रा को निःशुल्क रखा। ऐसे में रोडवेज बसों में काफी महिलाओं का हुजूम देखा गया। रोडवेज बस स्टेण्ड पर काफी आपाधापी का माहौल बना रहा।

मिठाइयों और राखियों की दुकान पर भीड़

आज के इस पवित्र दिन पर मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। महिलाओं और पुरूषों ने जमकर मिठाइयां खरीदी। कई दुकानों पर तो ज्यादा माल खरीदने पर मुफ्त मेें भी अन्य चीजें दी गई। इधर राखियों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। दुकानों को आकर्षक राखियों से सजाया गया।

केंंद्रीय कारागार में लगी लंबी कतार

जोधपुर केंद्रीय कारागार में महिलाओं की लंबी कतार रही। सुबह से ही महिलाएं अपने कैदी भाईयों के लिए राखियां लेकर खड़ी रही। भद्रा काल भी रहा। मगर उन्हेें अपने भाईयों की सूनी कलाइयों को सजाने का पूरा मानस बना रखा था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

गीता धाम संस्थान में गबन : कार्मिक पर 7.12 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

March 15, 2026

कीटनाशक छिड़काव करते कृषक बेहोश,अस्पताल में मौत

March 15, 2026

पत्नी को तीन बार बोला तलाक: पत्नी ने कराया धमकी और लज्जा भंग में केस

March 15, 2026

राशन की दुकानों पर उठा करोड़ों का गेहूं तीन विक्रेताओं ने किया गबन,केस दर्ज

March 15, 2026

कारोबारी पर धारदार हथियारों से हमला

March 15, 2026

मेडिकल कॉलेज रोड पर बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल,दो गिरफ्तार

March 15, 2026

नव वर्ष पर खाटू श्याम की 500 प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियां निःशुल्क वितरित होंगी

March 14, 2026

पुलिस कर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक-पुलिस आयुक्त

March 14, 2026

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में 10 व द्वितीय में 8 प्रकरण रखे गए

March 14, 2026