Doordrishti News Logo

गगाड़ी में दुकानदार का अपहरण, चार गिरफ्तार

लड़की का विवाद

जोधपुर,शहर के निकट मथानिया कस्बे के गगाड़ी गांव में शुक्रवार की दोपहर में एक दुकानदार का चार पांच लोग अपहरण कर बालेसर ले गए। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और चार अपहृर्ताओं को गिरफ्ता करने के साथ अपहृर्त को मुक्त करवाया। उसके साथ मारपीट भी की गई। मामला किसी लड़क़ी को लेकर बताया गया।

मथानिया थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि गगाड़ी में दुकानदारी करने वाले 25 साल के एक युवक का शुक्रवार को बालेसर के कुछ युवकों ने अपहरण किया और गाड़ी में डालकर ले गए। उसके साथ मारपीट की गई। अपहरण की सूचना पर पुलिस की टीम लगाई गई। रात तक पुलिस ने चार अपहृताओं खींयाराम,माधाराम, राजूराम एवं रामूराम को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि किसी लडक़ी को लेकर यह अपहरण किया गया है। घटना में अग्रिम अनुसंधान के साथ आरोपियों से पूछताछ जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026