सड़क हादसे में घायल की मौत
जोधपुर, शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील के निंबला गांव की सरहद में कार की टक्कर से एक वृद्ध घायल हो गया। इसकी उपचार के बीच अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने उसके पुत्र की रिपोर्ट पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। शव को कार्रवाई के बाद सौंप दिया गया।
लूणी पुलिस ने बताया कि पाली जिले के रोहिट थानान्तर्गत कलाली के रहने वाले 60 वर्षीय चौथाराम विश्रोई को गत 21 जुलाई को किसी कार चालक ने निंबला गांव के समीप टक्कर मार दी थी। जिस पर वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के बीच उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र राजूराम विश्रोई ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। कार चालक का पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

