Doordrishti News Logo

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना भारतीय लोकतंत्र की जीत-चौधरी

नई दिल्ली/जोधपुर/पाली, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और पाली सांसद पीपी चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुनाव जीतने पर संसदीय क्षेत्र पालीवासियों की ओर से शॉल ओढ़ाकर बधाई दी। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमारे देश में एक आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर सेवाएं देने का अवसर मिल रहा है। ये सभी भारतीयों के लिए गर्व होने के साथ ही भारतीय लोकतंत्र की जीत है। सांसद ने उन जनप्रतिनिधियों के प्रति भी आभार जताया, जो एनडीए में नहीं थे लेकिन उन्होनें द्रोपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया। उन्होंने अपनी पार्टी से ऊपर उठ कर देशहित में ये निर्णय लिया है।

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना यह साबित करता है कि भारतीय लोकतंत्र की महानता को पूरी दुनिया में क्यों सराहा जाता है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा और केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति भी अपना आभार जताया कि सभी ने सबका साथ और अन्तोदय निहित एक सर्वकालीन ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में आदिवासी समुदाय के साथ ही एक महिला को खड़ा कर एक नवीन राजनीति का उदय किया है। सांसद चौधरी ने देश के नए राष्ट्रपति के अच्छे कार्यकाल की कामना की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: