Doordrishti News Logo

दुकान और मकान में चोरी, नगदी के साथ जेवर पार

जोधपुुर,शहर के सूरसागर और कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र में एक दुकान और मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर नगदी के साथ जेवर आदि चोरी कर गए।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि छीतर का बेरा कालीबेरी निवासी चेतन परिहार पुत्र जगदीश माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक सैंनेट्री की दुकान सूरसागर चौपड़ कालीबेरी में रॉयल बिल्डिंग स्टोर नाम से है। दुकान में अज्ञात शख्स ने सेंध लगाकर वहां से पांच हजार की नगदी के साथ सैनेट्री का सामान चुराया। पुलिस घटना में अब जांच कर रही है।

दूसरी तरफ कुड़ी पुलिस ने बताया कि साहूओं की ढाणी गुढाविश्नोईयान निवासी रामूराम पुुत्र जगाराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी। उसके अनुसार अज्ञात चोर उसके घर में सेंध लगाकर नगदी एवं जेवरात चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: