Doordrishti News Logo

एमडीएमएच में हुआ पश्चिमी राजस्थान का पहला थोरैकोबिफेमोरल ग्राफ्ट सर्जरी

जोधपुर,शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के सीटीवीएस विभाग में महाधमनी रोग (Aortoiliac disease) से पीड़ित 67 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन किया गया। इस रोग के कारण 6 माह से उसके पैरों में सूनापन दर्द तथा उंगलियां काली पड़ने लगी थी और वह चलने फिरने में असमर्थ हो गई थी।

west-rajasthans-first-thoracobifemoral-graft-surgery-done-at-mdmh

इस समस्या को लेकर मरीज मथुरादास माथुर अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक विभाग में भर्ती हुई जहां डॉ.अभिनव सिंह ने उनका सफल ऑपरेशन किया डॉ अभिनव सिंह जो इस महाविद्यालय के सीटीवीएस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि इस ऑपरेशन में पेट की महाधमनी (abdominal aorta )के डिजीज हिस्से को आर्टिफिशियल ग्राफ्ट(Dacron-biocompatable) के माध्यम से बाईपास किया जाता है।

इस ऑपरेशन में ग्राफ्ट का ऊपरी हिस्सा thoracic aorta में तथा निचला हिस्सा छाती व पेट के रास्ते होते हुए जांघों की मुख्य धमनियों में लगाया जाता है यह एक जटिल ऑपरेशन है। इसमें अनुभवी विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है इस ऑपरेशन में सीटीवीएस विभाग के डॉ सुभाष बलारा व एनएसथीसियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ राकेश कर्नावट और डॉ वंदना शर्मा, परफ्यूशनिस्ट माधव सिंह तथा ओटी स्टाफ लीला,आसिफ और हरीश शामिल थे।

यह ऑपरेशन ऑपरेशन 3 घंटे चला,ऑपरेशन के बाद मरीज का इलाज सीटीआईसीयू में हुआ जहां डॉ अभिषेक,डॉ अंशुमन, डॉ हेमाराम, स्टाफ मनीष,नरेश,हरि सिंह का सहयोग रहा। अब डिस्चार्ज के बाद मरीज ओपीडी में नियमित रूप से फॉलोअप में है और अपने रोग से निजात पा चुकी है।

Aortoiliacdisease का मुख्य कारण डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हाइपरलिपिडेमिया धूम्रपान, फैमिली हिस्ट्री है यह बीमारी पुरुषों में ज्यादा पाई जाती है। इस बीमारी में खून की महाधमनी में फलक (plaque), कैलशिफिकेशन तथा एथेरोमा जमने लगता है। जिसके कारण ज्यादातर infrarenal महाधमनी में रुकावट शुरू हो जाती है जो पैरों की मुख्य धमनी तक पहुंचती है और मरीज को पैरों में दर्द,सूनापन तथा उंगलियां काली पड़ने लगती हैं इसका सही समय पर इलाज होना आवश्यक है अन्यथा पैरों को काटने तक की नौबत आ जाती है।

इस बीमारी को क्लीनिकल सिम्टम्स तथा सीटी एंजियोग्राफी से डायग्नोज किया जाता है इसका इलाज बाईपास ग्राफ्टिंग है। ऑपरेशन के दौरान तथा पश्चात मरीज को खून पतला होने की दवाइयां दी जाती हैं और साथी ही एक हेल्दी लाइफ़स्टाइल और मादक पदार्थों जैसे कि तंबाकू से दूरी इस बीमारी से निजात दिला सकती है यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निःशुल्क किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में लगाया रक्तदान शिविर

April 30, 2026

निजी अस्पताल में महिला की मौत: परिजन का डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

April 29, 2026

सामने से नील गाय आई पीछे से बोलेरो कैंपर ने मारी टक्कर बाइक सवार चाचा की मौत

April 29, 2026