महात्मा गांधी नरेगा कार्यो के समय में परिवर्तन
जोधपुर, महात्मा गांधी नरेगा कार्यो के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला कार्यक्रम समन्वयक (ईजीएस) एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार जोधपुर जिले में मानसून की परिस्थितियों को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों का कार्य समय अब प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे (विश्राम काल 1 घण्टा सहित) निर्धारित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट में पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में इन्द्राज करवाने एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के उपरांत कार्य स्थल छोड़ सकता है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

