रिश्तेदार के साथ कायलाना घूमने आए तीन युवक डूबे,एक की मौत
- सेल्फी लेने पानी में उतरे
- दो बचा लिया गया
- तीन महिने में 13 की हो चुकी मौत
जोधपुर, कायलाना झील में सोमवार की शाम को अपने रिश्तेदारों के साथ एक युवक पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। दो लोगों को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। बताया गया कि यह लोग पानी में सेल्फी लेने के लिए उतरे थे। एक युवक आगे गहरे पानी में चला गया। तब उसे नहीं बचाया जा सका। जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई।
गोताखोर जितेेंद्र मालवीय के अनुसार शाम को सूचना मिली कि कायलाना में कुछ युवक पानी में डूबे हैं। तब तत्काल दाउलाल मालवीय के नेतृत्व मेें भरत चौधरी,शंकर,रामू, बाल किशन,अशोक एवं स्वंय जितेंद्र मालवीय वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि सेल्फी के चक्कर तीन युवक पानी में उतरे थे। दो को बाहर निकाल लिया गया मगर एक युवक पाबूपुरा निवासी 32 साल का करण पुत्र हरीराम लुहार की पानी में डूबने से मौत हो गई। उसे पानी से निकालकर फस्र्ट एड दिया गया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। बाद में राजीव गांधी नगर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। तब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

