Doordrishti News Logo

सीएसटी और करवड़ पुलिस ने पकड़ी चार अवैध पिस्टलें,दो गिरफ्तार

तीन महिने में दूसरी बार पकड़ा गया

जोधपुर,सीएसटी (कमिश्नरेट स्पेशल टीम) ने अवैध हथियार के जोधपुर के बड़े सप्लायर को अप्रेल में अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। वही आरोपी तीन महीने में दूसरी बार हथियार बेचते हुए फिर से पकड़ा गया। इस बार इसके पास से डीएसटी की टीम ने 4 अवैध पिस्टल मैगजीन सहित और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ एक अन्य युवक को भी हथियार खरीदते पकड़ा है।

अवैध हथियार को लेकर कमिश्नर रविदत्त गौड़ और डीसीपी क्राइम राजकुमार चौधरी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से सूचना मिलते ही एक टीम गठित की गई। जिसमें सीएसटी प्रभारी एएसआई प्रकाशराम, हैड कांस्टेबल गंगा सिंह,कांस्टेबल इमरान, थानाराम, तेजाराम और विश्नाराम को शामिल किया गया।

सीएसटी प्रभारी को सूचना मिली कि भवाद फांटे पर दो युवक खड़े हैं, जिनके पास हथियार हो सकता है। इस पर टीम ने दबिश देकर डांगियावास के खेड़ी सालवा निवासी अशोक विश्नोई पुत्र धनाराम और राजेंद्र विश्नोई पुत्र बाबूलाल की तलाशी ली तो उनके पास से 4 अवैध पिस्टल मैगजीन सहित और दो जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद दोनों को करवड़ थानाधिकारी कैलाशदान को सूचित कर सौंपा गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: