मांगों पर सहमति के बाद चौथे दिन दोपहर बाद उठाया शव
सीआरपीएफ जवान सुसाइड प्रकरण
मोर्चरी पर ही राजकीय सम्मान के साथ शव पैतृक गांव रवाना
जोधपुर,शहर के निकट पालड़ी खिंचियान में सीआरपीएफ जवान नरेश जाट के शव को ले जाने एवं मांगों पर आखिरकार 72 घंटे बाद सहमति बन गई। दोपहर बाद शव को उसके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। इससे पहले सीआरपीएफ, पुलिस आदि अफसरों ने एमजीएच की मोर्चरी पर ही उसे राजकीय सम्मान प्रदान किया। शव को राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा कर रवाना किया गया।
सीआरपीएफ गाड़ी में शव को पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। मोर्चरी पर सीआरपीएफ अफसरों के अलावा रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनिवाल ने भी शव को कंधा दिया। गांव में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गुरूवार की सुबह सीआरपीएफ की एडीजी रश्मि शुक्ला भी एमजीएच मोर्चरी पर पहुंची। उनके साथ आईजी विक्रम सहगल भी मौजूद थे। परिजनों के साथ वार्ता हुई जो सफल हो गई। अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई है।

पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ एवं सीआरपीएफ के अधिकारियों में भी वार्ता हुई। 25 लाख रुपए के चेक के अलावा बच्ची की निःशुल्क शिक्षा की शर्त मानी गई है। इसके अलावा मृतक की पत्नी की अनुकंपा नियुक्ति की बात मानी गई। प्रकरण में एडीजी स्तर पर जांच कराने पर सहमति बनी है।
उल्लेखनीय है कि जवान नरेश जाट ने खुद को सीआरपीएफ के क्वार्टर में रविवार की देर शाम को बंद कर हवाई फायरिंग की थी। सोमवार की सुबह साढ़ेे 11 बजे के आस पास अपनी सर्विस राइफल से सुसाइड कर लिया था।
मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें सीआरपीएफ अफसरों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। करवड़ थाने में इस बाबत डीआईजी सहित पांच अन्य अफसरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज करवाया गया था। उसके पिता की तरफ से यह मामला दर्ज कराया गया था। जबकि करवड़ पुलिस और सीआरपीएफ ने मर्ग दर्ज किया था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

